22.9 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Maiya Samman Yojna: 6 महीने से 18+ युवतियों को नहीं मिल रहा मंईयां सम्मान योजना का लाभ, पोर्टल बना बाधा

Ranchi: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना तकनीकी दिक्कतों की वजह से संकट में है। बीते छह महीने से 18 वर्ष की उम्र पार कर चुकी हजारों युवतियां इस योजना का लाभ लेने से वंचित हैं।

योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की राशि सीधे बैंक खाते में दी जाती है। लेकिन जनवरी 2025 से लेकर अब तक पलामू जिले की 10 हज़ार से ज़्यादा युवतियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ही नहीं हो पा रहा है।अंचल कार्यालयों का चक्कर काट रहीं ये युवतियां लगातार एक ही जवाब सुन रही हैं — “पोर्टल में नया आवेदन विकल्प ही नहीं है।”

क्या है वजह?
दिसंबर 2024 में सरकार ने प्रज्ञा केंद्र से करार समाप्त कर नया पोर्टल लॉन्च किया और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की ज़िम्मेदारी सीओ/बीडीओ कार्यालयों को दी गई। लेकिन नए पोर्टल में शुरू से ही तकनीकी गड़बड़ियां हैं और नया रजिस्ट्रेशन ठप पड़ा है।

फिलहाल पलामू जिले की 3.49 लाख महिलाएं योजना का लाभ ले रही हैं, लेकिन नई पात्र युवतियों को जोड़ने में सिस्टम पूरी तरह असफल रहा है।

मंईयां सम्मान योजना, झारखंड योजना, झारखंड खबर, पलामू न्यूज, महिला योजना झारखंड, मुख्यमंत्री योजना 2025, झारखंड पोर्टल समस्या

- Advertisement -spot_img

Trending

बिहार में वोटर लिस्ट से 65 लाख नाम हटे,...

Patna: बिहार में मतदाता सूची को अद्यतन और पारदर्शी बनाने की दिशा में चुनाव आयोग को बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)...

Saiyaara मूवी में ऐसा क्या है खास जो लोगों...

Desk: 18 जुलाई को रिलीज हुई मोहित सूरी निर्देशित फिल्म ‘सैयारा’ (Saiyaara) इन दिनों युवाओं के बीच जबरदस्त क्रेज बटोर रही है। इस फिल्म...

Bihar Politics News: इंडी गठबंधन का वोट खुद बिखर...

Bihar Politics News: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने विपक्षी नेताओं पर जोरदार हमला बोला है। बिहार में अपराध को लेकर...

Bihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की बहार, एसएससी...

Bihar News: बिहार के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका एक बार फिर दस्तक दे चुका है। राज्य सरकार ने 50 लाख...

Big Breaking: एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात अपराधी और...

Big Breaking Godda: झारखंड की राजनीति और अपराध की दुनिया में चर्चित नाम सूर्या हांसदा सोमवार को गोड्डा के ललमटिया इलाके में पुलिस एनकाउंटर में...

Bihar Election 2025: सीट शेयरिंग पर सहमति, महागठबंधन जल्द...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। चुनाव आयोग कभी भी तारीखों का ऐलान कर सकता है,...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मौसम ने बदली करवट,...

Jharkhand Weather AlertRanchi: झारखंड में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के अधिकांश हिस्सों के...

Popular