22.6 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Bihar Politics News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस उठाने जा रही है यह बड़ा कदम….

Bihar Politics News: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देते हुए कांग्रेस ने एक अहम रणनीतिक फैसला लिया है। पार्टी ने राज्य के हर जिले में ऑब्जर्वर (पर्यवेक्षक) भेजने का निर्णय लिया है, जो दो प्रमुख ज़िम्मेदारियां निभाएंगे – पहली, वोटर लिस्ट पुनरीक्षण में जनता की मदद और दूसरी, ज़मीनी चुनावी हालात का मूल्यांकन।

Big Breaking: एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात अपराधी और पूर्व भाजपा नेता सूर्या हांसदा

पार्टी के इस मिशन के तहत देशभर से चयनित कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों को बिहार भेजा गया है। ये ऑब्जर्वर जिलों में जाकर आम जनता से मिलेंगे, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने या नाम हटाने जैसी समस्याओं को समझेंगे और आवश्यक होने पर स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर उनका समाधान भी कराएंगे। इस प्रक्रिया के लिए उन्हें पटना के सदाकत आश्रम में विशेष ट्रेनिंग दी गई, जहां उन्हें कार्य की प्रकृति और उद्देश्य की पूरी जानकारी दी गई।

Bihar Politics News: जिले में पार्टी की मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे ऑब्जर्वर

इसके साथ ही कांग्रेस ने इन ऑब्जर्वरों को एक और बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है। वे अपने जिले में पार्टी की मौजूदा स्थिति, संगठन की मजबूती, संभावित उम्मीदवारों की लोकप्रियता और चुनावी गतिविधियों का मूल्यांकन करेंगे। इन जानकारियों का विस्तृत फीडबैक पार्टी हाईकमान को सौंपा जाएगा, जिससे चुनावी रणनीति को और धार दी जा सके।

Bihar News: चुनाव से पहले सुरक्षा कड़ी; तेजस्वी और सम्राट को Z+, इन नेताओं को भी मिली हाई लेवल सेक्युरिटी

कांग्रेस को उम्मीद है कि यह कदम न केवल जनता को वोटर लिस्ट से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाएगा, बल्कि संगठन को भी ज़मीन पर मज़बूती देगा और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को बढ़त दिलाने में मदद करेगा।

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar News: तेजस्वी यादव बड़े हादसे से बाल-बाल बचे,...

Patna: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शुक्रवार देर रात एक गंभीर सड़क हादसे में बाल-बाल बच...

Gumla News: मारा गया पीएलएफआई कमांडर मार्टिन केरकेट्टा, संगठन...

Gumla News: मंगलवार की रात झारखंड पुलिस को उग्रवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी कामयाबी मिली। गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र स्थित चंगाबाड़ी...

West Bengal Violence: मुर्शिदाबाद से सैकड़ों लोग भागे, नदी...

West Bengal Violence: मुर्शिदाबाद से सैकड़ों लोग भागे, मालदा में ली शरणWest Bengal Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ कानून (Waqf Bill)...

Liquar Scam: शराब घोटाले में ACB की आठवीं गिरफ्तारी,...

Ranchi: राज्य के बहुचर्चित शराब घोटाले (Liquar Scam) की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने  एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रिज्म...

Ranchi News: रांची में वट सावित्री व्रत की धूम:...

Ranchi: राजधानी रांची सहित आस-पास के क्षेत्रों में वट सावित्री व्रत की पारंपरिक धूम देखी गई। सोमवार की सुबह से ही सुहागिन महिलाएं अखंड...

अशोक चौधरी को अल्टीमेटम: मानहानि नोटिस वापस नहीं लिया...

अशोक चौधरी को अल्टीमेटम: बिहार में चुनाव से पहले जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर (PK) ने एक बड़ा आरोप लगाकर बिहार की राजनीति में हलचल...

Jharkhand News: कोविड-19 के बढ़ते खतरे पर झारखंड सरकार...

रांची: दुनिया के कई हिस्सों में कोविड-19 के नए वेरिएंट JN.1 के मामले सामने आने के बाद भारत के कुछ राज्यों में भी संक्रमण...

Popular